khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 09:59 AM (IST)
इलाहाबाद। दारागंज थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल से आज दोपहर एक वृद्ध ने छलांग लगा दी। उसे नाविकों ने किसी तरह से बचा लिया। उसे पुलिस ने एसआरएन में दाखिल कराया है।जानकारी के अनुसार चित्रकूट जनपद के भारतकूप थाना क्षेत्र के टिटिहारा निवासी 65 वर्षीय देवीदीन 25 सिंतबर को घर से निकला और सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां से इलाहाबाद आने के लिए एक टिकट लिया। वह ट्रेन से इलाहाबाद पहुंचा और आज दोपहर शास्त्री पुल पर जा पहुंचा। कुछ देर पुल पर टहलने के बाद उसने आत्महत्या की कोशिश में पुल से छलांग लगा दी।