एलआइयू ने
रैली में तीन मंडलों से डेढ़ लाख बीएसपी कार्यकर्ताओं की भीड़ आने की सूचना शासन
को भेजी है। सभी जिलों से लगातार इसकी सूचनाएं मांगी जा रही हैं कि उनके यहां से
कितने कार्यकर्ता आ रहे हैं।लाखों की
संख्या में कार्यकर्ताओं के संभावना को देखते हुए उसके हिसाब से इंतज़ाम किए
जा रहे हैं। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए भी इंतज़ाम हो
रहे हैं। आने और जाने के लिए अलग-अलग गैलरी बनवाई जा रही हैं, ताकि भीड़ को किसी तरह की असुविधा न
हो।