बीएसपी के
इंतज़ाम पर प्रशासन की भी निगाह है। बीएसपी
सुप्रीमो मायावती हेलिकॉप्टर से सीधे परेड मैदान में उतर सकती हैं, या फिर बमरौली
एयरफोर्स स्टेशन से कार से परेड मैदान में पहुंचेंगी। गुरुवार को करछना के
बीएसपी विधायक दीपक पटेल,
जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र कुरील
आदि पदाधिकारियों
ने परेड मैदान का निरीक्षण किया। तैयारियों का जायज़ा लेने के बाद आसपास की
सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए बहुजन वॉलेंटियर फोर्स (बीवीएफ) के सैकड़ों
कार्यकर्ता तैनात होंगे। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि परेड मैदान के
मुख्य गेट से लेकर,वाहनों को पार्क कराने की भी
ज़िम्मेदारी वॉलेंटियर के
ही हाथ होगी, ताकि कार्यकर्ताओं को कोई असुविधा न हो।