Voter Registration Drive in Pal-Deval: 100 Target Achieved for Registering Youth Who Have Turned 18-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाल-देवल में मतदाता पंजीयन अभियान: 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं के पंजीकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 4:23 PM (IST)
पाल-देवल में मतदाता पंजीयन अभियान: 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं के पंजीकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल
डूंगरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में पात्र युवाओं को मतदाता सूची में पंजीकृत करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जिला स्वीप टीम के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पंचायत समिति पाल-देवल में मतदाता पंजीयन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र युवाओं के मतदाता पंजीयन का निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल किया गया। अभियान के दौरान जिला स्वीप टीम के सदस्यों, संबंधित पीईईओ एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने पात्र युवाओं के पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई। युवाओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवश्यक कार्यवाही की गई, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित न रहे। अभियान का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र युवाओं को मतदाता सूची में पंजीकृत कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना तथा मतदाता सूची में पात्र नागरिकों की शत-प्रतिशत भागीदारी रही। अभियान के माध्यम से युवाओं को उनके मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने की अपील की गई। जिला स्वीप टीम ने युवाओं से अपील की कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना मतदाता पंजीयन अवश्य करवाएं तथा अपने मताधिकार के महत्व को समझते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement