visiting Jaipur Metro-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सी.एम.आर.एस ने किया जयपुर मेट्रो का दौरा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 10:06 PM (IST)
सी.एम.आर.एस ने किया जयपुर मेट्रो का दौरा
जयपुर। कमिश्नर मेट्रो रेलवे सेफ्टी सुशील चन्द्रा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो का दौरा किया। उन्होने मानसरोवर मेट्रो डिपो पहुचकर वहां का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। इसके बादचन्द्रा ने ऑपरेशन कन्ट्रोल, सिक्योरिटी कन्ट्रोल रूम एवं डिपो का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने मानसरोवर से चांदपोल स्टेशन तक मेट्रो का सफर कर निरीक्षण किया। उन्होने स्टेशनों पर स्टेशन कन्ट्रोल कक्ष एवं कस्टमर रिलेशनशिप कक्ष में भी निरीक्षण किया, एवं उन्होने चांदपोल पर चल रहे फेज 1बी के कार्य का टनल की शाफ्ट में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरे में जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक अश्विनी भगत के साथ निदेशक (परियोजना), अश्वनी सक्सैना, निदेशक (ऑपरेशन), सी एस जीनगर सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजुद है। कमिश्नर मेट्रो रेलवे सेफ्टी ने मेट्रो रेलवे के संचालन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने गति अवरोध हटाने के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement