अजमेर। पिछले 6 साल से काली दीपावली मना रहे अरबन को आॅपरेटिव बैंक के पीड़ितों ने सोमवार को अजमेर दौरे पर आए सांसद भूपेंद्र यादव से मुलाकात की और अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। अजमेर अरबन को आॅपरेटिव बैंक में वित्तीय अनियमितताओं के चलते 2010 में प्रशासक नियुक्त किया गया था। साथ ही लेनदेन पर रोक लगाते हुए 2014 में लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया था। लेकिन बैंक के 20 हजार खाताधारकों के 86 करोड़ रुपए आज भी बैंक में अटके हुए हैं। इसी को लेकर खाताधारकों ने भूपेंद्र यादव से मुलाकात की और मामले में सहयोग की मांग की। यादव ने बैंक अधिकारियों को बुलाकर मामले में जानकारी भी ली और कई दिशा निर्देश दिए। जिससे खाताधारकों को जल्द न्याय मिल सके। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर के उल्लंघन पर यादव ने कहा कि पाकिस्तान और उस की शह पर आतंकवाद को पालने पोसने वाले आतंकियों के आका इस समय बौखलाए हुए है। अखनूर और बारामूला की ताजा घटनाएं इसी बौखलाहट का परिणाम है......