करंट लगने से दो छात्र झुलसे, साथी छात्रों ने किया प्रदर्शन
khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 12:52 PM (IST)
कैथल । जिले के भीमराव अंबेडकर कॉलेज के दो छात्र बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। ये छात्र बस की छत पर बैठकर आ रहे थे। वहीं इस मामले को लेकर कॉलेज के छात्रों ने अंबाला रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि कॉलेज के लिए कोई भी सरकारी बस उपलब्ध नहीं है जिसकी वजह से छात्रों को बस में पूरी तरह भरकर और छत के ऊपर बैठ कर आना पड़ता है। दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल है कैथल के निजी हस्पताल में दाखिल है ।