tribute to Shaheed NimbSingh Rawat Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देशवासी आबाद रहें इसलिए सैनिकों ने दी कुर्बानी : पायलट

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 8:01 PM (IST)
देशवासी आबाद रहें इसलिए सैनिकों ने दी कुर्बानी : पायलट
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश में रोष है। उरी सेक्टर में हुई इस आतंकवादी घटना ने हमसे हमारे 18 जांबाज फौजियों को छीन लिया। पठानकोट के बाद उरी सेक्टर में हुई इस आतंकवादी घटना में भी पर्याप्त सबूत हैं कि पाकिस्तान ने आतंकवादियों को भारत के फौजी अड्डों को निशाना बनाने भेजा था। यह बहुत चिंताजनक है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी बार-बार हमारे सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। गत वर्ष गुरदासपुर जिले को टारगेट किया गया और इस वर्ष के प्रारंभ में पठानकोट एयरबेस को और अब उरी सेक्टर के आर्मी बेस कैंप को निशाना बनाया है। आतंकवाद को नियंत्रित करते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए केन्द्र सरकार जो भी कदम उठाएगी, उसमें हम सभी सरकार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि देश की बाहरी व आंतरिक सुरक्षा के ढांचे को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि अतिवादी मानसिकता के मंसूबों को पूरा होने से रोका जा सके।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement