tribute to Shaheed NimbSingh Rawat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देशवासी आबाद रहें इसलिए सैनिकों ने दी कुर्बानी : पायलट

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 8:01 PM (IST)
देशवासी आबाद रहें इसलिए सैनिकों ने दी कुर्बानी : पायलट
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट मंगलवार को राजसमंद जिले की भीम तहसील स्थित ग्राम पंचायत बिलियावास के ग्राम राजवा पहुंचे। वहां कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए श्री निंबसिंह रावत को श्रृद्धांजलि अर्पित की। पायलट ने शहीद निंबसिंह रावत की अंत्येष्टि में शामिल होकर शहीद की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि शहीद निंबसिंह रावत ने आतंकवादियों से लोहा लेते हुए कुर्बानी दी है। उनका यह बलिदान सदियों तक याद रहेगा। प्रदेश के शहीद सपूत के परिवार में उनकी चार पुत्रियां व एक पुत्र है, उनकी चिंता छोड़ शहीद निंबसिंह रावत सहित शहीद हुए सभी जांबाज सैनिकों ने 125 करोड़ देशवासियों को आबाद रखने के लिए कुर्बानी दी है। पूरे देश में रोष

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement