Tonk Panchayat Election Results 2026 Sarpanch Winners Deoli Malpura Pachewar Peeplu Uniara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टोंक जिले की 153 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव संपन्न: देवली, मालपुरा, पचेवर, पीपलू और उनियारा को मिली नई गांव की सरकार, नतीजे घोषित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026 5:43 PM (IST)
टोंक जिले की 153 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव संपन्न: देवली, मालपुरा, पचेवर, पीपलू और उनियारा को मिली नई गांव की सरकार, नतीजे घोषित
टोंक। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण के तहत टोंक जिले की पांच प्रमुख पंचायत समितियों—देवली, मालपुरा, पचेवर, पीपलू और उनियारा की 153 ग्राम पंचायतों में 5 नवंबर को हुए मतदान के बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह संपन्न हो गई है। मतों की गणना के बाद देर रात तक सभी नवनिर्वाचित सरपंचों के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में चुनावी सरगर्मियों पर विराम लग गया है और गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए नए जनप्रतिनिधियों ने कमान संभाल ली है। 1. देवली पंचायत समिति (48 ग्राम पंचायतें) देवली पंचायत समिति क्षेत्र में निर्वाचित सरपंचों की सूची इस प्रकार है:
हिसामपुर: दिलखुश मीना | बीजवाड़: सीमा देवी | रतनपुरा: अमरजीत नागर | नासिरदा: मनोज कुमार शर्मा | थांवला: अंकित सोनी
मालेड़ा: प्रेमराज गुर्जर | रामथला: सोहनी बलाई | डाबरकलां: मनीषा गुर्जर | कासीर: सरोज गुर्जर | गांवड़ी: छोटी देवी
पनवाड़: विष्णुनाथ | सांवतगढ़: हंसा | सिरोही: किशन सोयल | पोल्याड़ा: जीतू नवरंग | निवारिया: भंवर गुर्जर
चांदली: सांवरिया बैरागी | नयागांव: सुशीला देवी | राजकोट: रमेश मीना | राजमहल: गोपीलाल गुर्जर | बीसलपुर: नोसर देवी
देईखेड़ा: बाबूलाल | नयागांव संतवाड़ा: संदीप कुमार बैरवा | संथली: देशराज कीर | बंथली: ज्योति कुमारी मीना | मुगलाना: राजाराम मीणा
चांदसिंहपुरा: भंवरकंवर | टोकरावास: शिमला देवी | ख्वासपुरा: मंजू गुर्जर | आंवा: शोभा भारद्वाज | सीतापुरा: धर्मराज सैनी
टोडा का गोठड़ा: बरोसी देवी | सरोली: देवराज भील | जुनिया: ललिता गुर्जर | देवडावास: दयाराम | गैरौली: प्रियदर्शनी राठौड़
कनवाड़ा: दीपा देवी | बड़ोली: कमलेश कुमार चौहान | बालूंदा: सूरजमल धाकड़ | गुराई: ताराचंद चौधरी | ठीकरियाकलां: पाली देवी
चंदवाड़: रेखा गुर्जर | घाड़: फूलन देवी | धुवाखुर्द: लादूलाल मीना | धुवांकलां: रमेशी | चारनेट: दिलबर बाई
रामसागर: नारायण बंजारा | जगन्नाथपुरा: बदाम देवी | नगरफोर्ट: अश्वनी कुमार
2. मालपुरा एवं पचेवर पंचायत समिति
मालपुरा पंचायत समिति:
चबराना से आशा, लावा से सुशीला, धौली से हेमराज देवी, सोडा से छवि राजावत, सीतारामपुरा से शिवराज, अजमेरी से खुशीराम चौधरी, सोडा बावड़ी से ताराचंद वर्मा, चांदसेन से कमला माली एवं कड़ीला से मीरा देवी निर्वाचित हुईं।
पचेवर पंचायत समिति:
पचेवर से रामप्रसाद राव, पारली से सत्यनारायण, डोरिया से माया, आवड़ा से समदुया देवी, नगर से आरिफा बानो, आंटोली से नीतूकंवर, कुराड़ से भरत सिंह, कचौलिया से भागचंद, राजपुरा से सीतादेवी गुर्जर, गनवर से धासी बदादा, बरोल से विधि जांगिड़, बापड़ूंदा से शंकर सिंह, गुलाबपुरा से देशराज चौधरी, राजपुराबास से कोपन देवी, पीपल्या से देशराज भील, मलिकपुर से गोपाल, देशमा से कैलाशी, किरावल से रतनी देवी, चैनपुरा से विमलेश कंवर एवं अरनिया बस्सी से शंकरलाल विजयी रहे।
3. पीपलू पंचायत समिति (31 ग्राम पंचायतें)
पीपलू क्षेत्र में निर्वाचित सरपंच:
अरनिया कांकड़: रुकमा | कठमाना: नाराणी देवी | रानोली: जगदीश प्रसाद टेलर | चोगाई: पूजा बैरवा | बोरखंडीकलां: मोसीन खां
नया टीला रहीमनगर: लोकेश सिंह | निम्हेड़ा: लक्षमा | झिराना: मोहम्मद शकील खां | नानेर: प्रियंका चंदेल | जंवाली: भरतराज यादव
डोडवाड़ी: ममता देवी | नवरंगपुरा: केदार चौधरी | बगड़वा: मांगीलाल गुर्जर | संदेडा: यशोदा देवी | लोहरवाड़ा: छीतर
बनवाड़ा: कमलेश कुमार चंदेल | ढोढरिया: राजाराम मीना | मुंडिया: सुरेश बैरवा | गहलोद: सीता देवी | कुरेड़ा: सुमन यादव
कुरेड़ी: मुकेशलाल बैरवा | पासरोटिया: रामपाल वर्मा | डारडातुर्की: नंदू | सिसोला: कपिला गुर्जर | प्यावड़ी: प्रेमदेवी गुर्जर
बगड़ी: श्यामसुंदर धाकड़ | अनवरपुरा खेड़ा: सुमन लांबा | जौंला: फोरांता | हाड़ीखुर्द: ममता देवी | हाड़ीकलां: निसार | सोहेला: लड्डूलाल बैरवा
4. उनियारा पंचायत समिति (45 ग्राम पंचायतें)
उनियारा उपखंड में चुने गए जनप्रतिनिधि:
ककोड़: विश्राम देवी | रूपवास: ओम सिंह नरुका | श्योराजपुरा: खुशीराम गुर्जर | गोठड़ा: जगदीश बैरवा | ढिकोलिया: धनवाल मीना
मोहम्मदगढ़: आशाराम मीना | खेलनिया: मनवर देवी बैरवा | सूथड़ा: सुनीता चौधरी | रूपपुरा: श्रवण | महाराज कंवरपुरा: स्वाति माधीवाल
रतनपुरा: नीरू धाकड़ | बोसरिया: पूजा | फूलेता: बहादुर गोस्वामी | बीलासपुर: रामभरत गुर्जर | रानीपुरा: शंकरलाल
बनेठा: यशकरण सैनी | कुंडेर: बृजराज | सुरेली: हेमंता मीणा | केरोद: सोहनी देवी | बालीथल: रामजानकी
खोहल्या: हनुमान मीना | देवरी: महावीर पालीवाल | गाडोली: कमला | खातोली: रामेश्वर | झूंडवा: शांति देवी
रसूलपुरा: विजय सिंह | कचरावता: अभिषेक मीना | पलाई: शिमला | नाहरा: रामबाई | अलीगढ़: रेखा सैनी
उखलाना: फूलवती | बिलोता: बीना कुमारी | पाटोली: लाडदेवी | चोरू: अनिता | हैदरीपुरा: प्रसन्न देवी
पचाला: पुष्पेंद्र कुमार | रिजोदा: राजंती | मंडावरा: सुमित्रा देवी | महुआ: सुनीता देवी | देवली: किराड़ीलाल मीना
सोप: पुखराज | पायगा: सत्यनारायण मीना | कोटड़ी: लादी | मोहम्मदपुरा: प्रेमबाई | आमली: अर्जुनलाल बैरवा

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement