Advertisement
यह बहुत खुशी का मौका, खेलों में बढ़ता जा रहा है भारत का प्रभुत्व - जेपी दलाल

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस के बयान को लेकर जे.पी. दलाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिल्कुल हताशा में है और वह देश के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचती है। कांग्रेस को हमेशा कुर्सी चाहिए होती है लेकिन अब उसको कुर्सी मिलने वाली नहीं है। कांग्रेस की ओर से कभी युवाओं, किसानों और पहलवानों को भड़काया जाता है। लोगों को भड़काकर राजनीति करना देश के लिए उचित नहीं है।
मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के रवैये पर उन्होंने कहा कि संसद के अंदर राहुल गांधी की ओर से कहा जाता है कि उनको बोलने नहीं दिया जा रहा है। उनको इतना टाइम दिया जाता है फिर भी कुछ बोलते ही नहीं हैं क्योंकि राहुल गांधी के पास बोलने के लिए कुछ होता ही नहीं है। शोर करना और संसद का समय खराब करना ही उनकी (विपक्ष) रणनीति है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भिवानी
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


