Ashok Buwaniwala of Bhiwani will be honored with Maharaja Agrasen Global Award on November 14-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भिवानी के अशोक बुवानीवाला को 14 नवंबर को महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड से होंगे सम्मानित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026 4:37 PM (IST)
भिवानी के अशोक बुवानीवाला को 14 नवंबर को महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड से होंगे सम्मानित
खास खबर। भिवानी
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित अग्र अलंकरण समारोह 2026 में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मितल, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मितल की उपस्थिति में भिवानी के अशोक बुवानीवाला को मिलेगा ग्लोबल अवार्ड। भिवानी में 22 जून 1969 को जन्में अशोक बुवानीवाला में समाजसेवा का संस्कार बचपन से है। व्यवसाय से जुड़ा उनका परिवार समाजसेवा को ही परम ध्येय मानता रहा है।
अशोक के जन्म के समय उनके पिता नगर पालिका भिवानी के चेयरमेन (1967-1988) थे। अशोक पर बचपन से ही पिता की समाजसेवा का संस्कार पडऩा स्वाभाविक था। नारी शिक्षा को समाज निर्माण की आधारशिला मानने वाले उनके पिता ने भिवानी में जिस आदर्श महिला महाविद्यालय की स्थापना की उसे ऊंचाईयों पर पहुंचाना वे अपना प्रथम कर्तव्य समझते हैं। अनेक सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज निर्माण की दिशा में कुछ नया करने का भाव अशोक में मौजूद है।
कर्मपथ के पथिक अशोक बुवानीवाला का व्यक्तित्व यह संदेश देता है कि शुभ कर्मों के माध्यम से ही मनुष्य जीवन सार्थक बनता है। भिवानी शहर से लगभग 20 मील दूर स्थित है कस्बा बवानीखेड़ा।यही इनका मूल स्थान है। व्यापार के उद्देश्य से पूर्वज भिवानी आए और मूल स्थान की पहचान के उद्देश्य से नाम के साथ जुड़ गया शब्द - बुवानीवाला। जाति के स्थान पर मूल स्थान को महत्व देता हुआ यह उपनाम परिवार द्वारा स्वीकृत हुआ।
अशोक का जन्म भिवानी में ही हुआ। धर्मपरायण माता शकुंतला देवी का वात्सल्य और कर्मयोगी पिता भगीरथमल बुवानीवाला का अनुशासन, इन दोनों ने मिलकर उनके स्वभाव की निर्मिति की। यह वही उम्र थी जहाँ एक साधारण बालक का असाधारण व्यक्तित्व आकार ले रहा था। अपने साथ अपने आस-पड़ोस की भी चिंता करना उनके परिवार की विशेषता रही है।
अशोक की उच्च शिक्षित संतानों में उनके बड़ें सुपुत्र कोणार्क उनकी व्यावसायिक कम्पनी दादू इम्पैक्स को अपना कुशल नेतृत्व दे रहे हैं और बड़ी बहू पूजा बुवानीवाला दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। छोटे सुपुत्र प्रणव और उनकी अर्धांगिनी स्मृति बुवानीवाला दोनों विज्ञापन और मार्केटिंग से जुड़ी अपनी कम्पनी काईट्स क्रिएशन चला रहे हैं तथा पुत्री तनीषा अपनी कम्पनी श्वेत: नाम से फैशन-डिजाईन के क्षेत्र से जुड़ी है।
अशोक बुवानीवाला के पिता स्वर्गीय भगीरथमल बुवानीवाला सन् 1967 से 1988 तक नगर पालिका भिवानी के चेयरमेन तथा उसके पश्चात सन् 1988 से 1990 तक इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट भिवानी के चेयरमेन रहे। वे मूल्यवादी राजनीति के मानक समझे जाते थे। अशोक के जीवन पर उनका गहरा प्रभाव है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद रहे बाबू बनारसी दास गुप्ता जी उनके पिता के परम मित्र थे।जीवन पर उन्ही का गहरा प्रभाव इन पर पड़ा।राजनीतिक विषयों पर अशोक से विचार-विमर्श करके निर्णय लेते थे। वे अशोक जी को भविष्य का कुशल, दूरदर्शी राजनेता मानते थे।
यही वजह है कि राजनीतिक एवं सामाजिक जागरूकता के लिए अग्रणी संगठन अग्रवाल वैश्य समाज का लगातार 9वीं बार अध्यक्ष मनोनीत होना अशोक बुवानीवाला की प्रसिद्धि और कार्यशैली का जीवंत प्रमाण है। खासतौर पर प्राथमिक विद्यालयों में जहां भारत की यूनिवर्सिटीज को हार्वर्ड की तर्ज पर विकसित करना एक दीर्घकालिक लेकिन लक्ष्य है।
अशोक बुवानीवाला वर्ष 2003 से 2006 तथा पुन: 2008 से जनवरी 2014 तक उन्होंने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के रूप में पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। वर्ष 2008 से 2010 के दौरान हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक के रूप में कार्य करते हुए प्रशासन एवं मीडिया के बीच सशक्त संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वर्तमान में वे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में उद्योग एवं व्यापार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं।उन्हें वर्ष 2012 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (कुमाऊँ मंडल) तथा दिल्ली नगर निगम चुनाव (पश्चिमी क्षेत्र) में पर्यवेक्षक, 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव (सूरत) एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (नालागढ़), तथा 2018 में राजस्थान विधानसभा चुनाव (जयपुर) एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में एआईसीसी पर्यवेक्षक की जिम्मेवारी सौंपी गई।
वर्ष 2025 में उन्हें गुरुग्राम नगर निगम चुनाव हवर्ष 2004 से 2011 तक वे अखिल भारतीय वैश्य फेडरेशन, नई दिल्ली के सचिव रहे, वहीं 1994 से 1996 तक रोट्रैक्ट जिला कृषि एवं पर्यावरण समिति (1990) के अध्यक्ष के रूप में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों का नेतृत्व किया। वर्ष 1985 से 2010 तक ऑर्बिट ऑर्गेनाइजेशन, हरियाणा के अध्यक्ष रहते हुए सामाजिक जागरूकता एवं जनहित गतिविधियों को नई दिशा प्रदान की।
इसके अतिरिक्त 2006 से 2009 तक राष्ट्रीय युवा वैश्य परिषद के अध्यक्ष के रूप में युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे आदर्श महिला महाविद्यालय, भिवानी के महासचिव, आदर्श शिक्षा समिति, भिवानी के सचिव तथा वैश्य एडेड प्राइमरी स्कूल, भिवानी के प्रबंधक, वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, व्यंकटेश विद्यालय एवं देवालय भिवानी के पदाधिकारी के रूप में शिक्षा के विकास हेतु निरंतर कार्य करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement