नूहं। लघु सचिवालय में दिन-दहाड़े अज्ञात चोर गाड़ी का शीशा तोडक़र एक लैपटॉप व कई हजार की नगदी चुरा कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओला कैब का कर्मचारी नवनीत बुधवार को नूंह आरटीओ कार्यालय में किसी काम से आया था। नवनीत ने रोजाना की तरह अपनी गाड़ी को लघु सचिवालय के परिसर में खड़ा किया था। नवनीत के अनुसार गाड़ी में एक लैपटॉप व 26 हजार रूपये नकद पैसे रखे हुए थे। नवनीत थोड़ी देर में जब वापिस आया तो गाड़ी का पिछला शीशा टूटा हुआ मिला था। अज्ञात चोर नकदी व लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए।