The district administration is alert-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला प्रशासन हुआ अलर्ट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 5:47 PM (IST)
जिला प्रशासन हुआ अलर्ट
सिरसा। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई के बाद सिरसा प्रशासन अलर्ट हो गया है। पठानकोट हमले के बाद से ही सिरसा के एयरफोर्स इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। अब पूरे शहर के साथ एयरफोर्स इलाके में सुरक्षा और कड़ी की गई है। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा प्रबंध के साथ निगरानी रखी जा रही है। रेलवे पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है और स्टेशन पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। आने जाने वाली हर रेलगाड़ी में कड़ी जांच और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement