Advertisement
अजमेर से टोंक सप्लाई किया जा रहा 200 किलो संदिग्ध मावा पकड़ा, दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से मावे के नमूने लिए। मावे की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर शेष करीब 200 किलो मावे को मौके पर नष्ट करवाया गया। इस कार्रवाई में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर, रामकृष्ण गोठवाल, सांवर मल नेहरा तथा सहायक कर्मचारी राजेंद्र सैनी, अविनाश साहू, जितेंद्र सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
कई मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए नमूने
अभियान के तहत मंगलवार, 3 अक्टूबर को भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने रामेश्वर नमकीन एंड स्वीट सेंटर पांच बत्ती से मावा एवं मिश्री मावा के नमूने तथा धूवरिया मिष्ठान भंडार घंटाघर से पनीर का नमूना लिया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामकृष्ण गोठवाल ने न्यू जोधपुर स्वीट कॉर्नर सुभाष बाजार से मावे का नमूना लिया, जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सांवर मल नेहरा ने कलेक्ट्रेट के सामने स्थित जोधपुर स्वीट एंड रेस्टोरेंट से मावा बर्फी का नमूना संग्रहित किया। सभी नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
मिलावट मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिलावटखोरी के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाकर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को भी गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने तथा आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने की हिदायत दी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


