मेवात। डिगरहेड़ी गांव में हुए दोहरे मर्डर और गैंगरेप मामले में गुरूवार को सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 45 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इस राशि के चैक उपायुक्त मनीराम शर्मा की ओर से सौंपे गए। आपको बता दें कि गांव में कुछ बदमाषों ने एक परिवार पर हमला कर एक दंपति की हत्या, एक दंपति और उसके बच्चों को गंभीर घायल और दो युवतियों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद इस मामले को लेकर मेवात क्षेत्र से 11 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने 7 सिंतबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मामले की सीबीआई से जांच कराने, मामले की फास्ट ट्रैक में सुनवाई करने, तीनों पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और सरकारी नौकरी देने की मांग की थी। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले अफसरों के विरूद्व कार्रवाई करने की भी मांग की गई थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिष करने के साथ पीड़ित परिवार को 45 लाख की सहायता राषि जारी की गई है।