पलवल। शहीद भगत सिहं ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सिहं सिंधू ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना जरूरी है। खेलों से व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। शहीदों के नाम पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से खिलाडियों को शहीदों के बारे में जानकारी मिलेगी और खिलाडियों में देश भक्ति का जज्बा पैदा होगा। यादवेंद्र सिहं सिंधू कराटे स्पोटर्स ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित कराटे चैम्पियनशिप 2016 में बतौर मुख्यातिथि खिलाडियों को संबोधित कर रहे थे।
लक्जरी गाड़ी में थे डेढ़ करोड़ रुपए, बैंक मैनेजर सहित दो हिरासत में