Advertisement
50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एचएसओ गिरफ्ता

शिकायत की पुष्टि के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद के उपकेन्द्र पलवल की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी इंस्पेक्टर कुंदन को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। इस संबंध में अभियोग संख्या 39 दिनांक 07.09.2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
*भ्रष्टाचार की शिकायत तुरंत करें*
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य को करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो की दूरभाष हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर दें। शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पलवल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


