टोंक । अल्प संख्यक ही नहीं साहब गरीब भी हैं छात्रवृत्ति नहीं मिली जिससे समय पर फीस भी जमा नहीं हो पाई। प्राईवेट कॉलेजो में पढऩा कितना महंगा होता हैं, आप तो अच्छी तरह जानते ही हैं। कुछ ऐंसी पीडा लेकर गुरूवार को निजी महाविद्यालयों में पढाई कर रहे अल्पसंख्यक छात्रो ने अतिरिक्त जिला कलकटर को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति दिलाये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
निजी महाविद्यालयों के छात्र आकिब खॉन ,अब्दुल वहाब,अब्दुल अजीम,माजिद खॅान, नदीम आदि जिला कलक्ट्रेट जा पहुॅंचे जिनका कहना हैं कि अभी तक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति नहीं मिली जब कि उनके कई सहपाठियों की छात्रवृत्ति मिल गई। छात्रों ने बताया कि वह न केवल अल्पसंख्यक हैं बल्कि गरीब परिवार के हैं, जो पढ़ाई फीस छात्रवृत्ति एवं पारिवारिक खर्च से बचत करके जमा कराकर पढाई कर रहें हैं। लेकिन अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति ही मिलने से उनके समक्ष फीस जमा कराना महंगा पड रहा हैं। छात्रों ने अतिरिक्त जिला कलकटर से मांग की हैं कि अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति का भुगतान जल्दी से कराया जावें ताकि आथर््िाक संकट से राहत मिल सकें।