कपूरथला। नडाला के एक आढ़ती की शिकायत पर सुभानपुर पुलिस ने कथित लेन-देन के मामले में किसान जतिंद्र सिंह, उसकी पत्नी पुष्पिंद्र कौर बेटे बीर दविंद्र सिंह निवासी चक्कोकी के खिलाफ धारा 420, 406, 120 बी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने किसान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी पत्नी और बेटे की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिकायतकर्ता राज कुमार पुत्र प्यारा लाल निवासी नडाला ने गत 29 जून को एसएसपी को दी शिकायत में बताया था कि किसान महा सिंह ने धोखाधड़ी करके उनकी आढ़त की दुकान से समय-समय पर करीब 10-12 लाख रुपए हड़प लिए। अब वापस नहीं कर रहा। उक्त किसान के पिता गत 30-35 वर्षों से उसकी आढ़ती की दुकान पर फसल बेचते रहे है। पुलिस ने मामले में जांच प्रारंभ कर दी है।