Advertisement
पंजाब चुनाव 2027: 2022 में कपूरथला की तीन सीटों पर कांग्रेस को मिली थी जीत, निर्दलीय के खाते में गई थी एक सीट

कपूरथला: पिछली चुनाव में यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार राणा गुरजीत सिंह विजयी हुए थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मंजू राणा को 7,304 मतों के अंतर से हराया था। राणा गुरजीत सिंह को 44,096 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहीं मंजू राणा को 36,792 मिले थे। यहां से तीसरे नंबर पर रहे बसपा के दविंदर सिंह धापाई को 8,627 वोट मिले थे।
सुल्तानपुर लोधी: 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार राणा इंदर प्रताप सिंह को जीत मिली थी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सज्जन सिंह चीमा को 11,434 वोटों के अंतर से हराया था। निर्दलीय प्रत्याशी राणा इंदर प्रताप सिंह को 41,337 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे 'आप' के सज्जन सिंह चीमा को 29,903 मत मिले थे। तीसरे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल के कैप्टन हरमिंदर सिंह को 17,468 मत मिले थे।
फगवाड़ा (सुरक्षित): पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस के बलविंदर सिंह धालीवाल विजयी हुए थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जोगिंदर सिंह मान को 2,712 वोटों के अंतर से हराया था। कांग्रेस के बलविंदर सिंह धालीवाल को 37,217 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के जोगिंदर सिंह मान को कुल 34,505 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर यहां से बसपा के जसवीर सिंह गढ़ी थे, उनको 31,232 वोट मिले थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कपूरथला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


