Advertisement
पुष्पा गुजराल साइंस सिटी : पंजाब के डीईओ और प्राचार्यों ने देखीं नई वैज्ञानिक सुविधाएं

दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने साइंस सिटी परिसर का भ्रमण कर अनुभवात्मक शिक्षा (एक्सपीरिएंशियल लर्निंग) को बढ़ावा देने के लिए स्थापित विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल व व्यावहारिक तरीके से समझाने वाली प्रदर्शनियों को देखा।
इस दौरे का मुख्य आकर्षण "मिशन मून" लार्ज फॉर्मेट फिल्म रही, जिसने भारत के ऐतिहासिक चंद्रमा मिशन की चुनौतियों और रोमांचक यात्रा से सभी को रूबरू कराया। इसके अलावा, प्रतिनिधियों ने नवस्थापित 'कैप्सूल सिम्युलेटर' का भी अनुभव लिया, जिसने सभी को एक अनूठा और रोमांचकारी अहसास कराया। विचार-विमर्श सत्र के दौरान उपस्थित शिक्षाविदों ने स्कूलों में विज्ञान शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
उन्होंने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रमुख सामाजिक व वैज्ञानिक दिवसों के आयोजनों और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण (साइंटिफिक टेंपरामेंट) विकसित करने वाली साइंस सिटी की शैक्षिक पहलों की मुक्तकंठ से सराहना की।
इस अवसर पर पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के निदेशक डॉ. राजेश ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षण संस्थानों और साइंस सिटी के बीच गहरा तालमेल आवश्यक है। उन्होंने शिक्षाविदों से उन प्रमुख विषयों और क्षेत्रों की पहचान करने का आह्वान किया, जिन्हें स्कूली पाठ्यक्रम के साथ प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सके, ताकि विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार हो।
डॉ. ग्रोवर ने कहा कि साइंस सिटी की दीर्घाएं (गैलरी) और वैज्ञानिक शो जटिल अवधारणाओं को आसान बनाते हैं और विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नवाचार व रचनात्मकता को प्रेरित करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक कौशल और समझ बढ़ाने के लिए साइंस सिटी पूरे वर्ष स्कूलों के साथ मिलकर ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कपूरथला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


