Seventh grade student raped, three nominated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कक्षा सातवी की छात्रा के साथ दुष्कर्म, तीन नामजद

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 3:33 PM (IST)
कक्षा सातवी की छात्रा के साथ दुष्कर्म, तीन नामजद
पलवल । सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सातवी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई सारिका के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी बेटी सातवी कक्षा की छात्रा है। गत 6 नवम्बर को पीड़ित कि बेटी दुकान से सामान लेकर वापिस घर आ रही थी। तभी गांव गुदराना निवासी सुरेंद्र, सम्मू व लाला ने उसे पकड़ लिया। उक्त युवक छात्रा को पास में एक खाली मकान में ले गए जहां पर सुरेंद्र ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता छात्रा जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और आपबीती अपने परिजनो को बताई। परिजनो ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा का मैडिकल प्रशिक्षण कराने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लडकी से छेडछाड एक पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने पति के साथ घर से किसी काम से बहार गई थी, और उसकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी पीछे से मौका देख गांव अतरचटा निवासी सचिन घर में घुस आया और पीडिता की बेटी के साथ छेडछाड़ कर अश्लील हरकते की। पीड़िता लडकी द्वारा आरोपी का विरोध करने पर उक्त आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement