अजमेर। जिले के 402 वरिष्ठ नागरिकों को शीघ्र ही राज्य सरकार की ओर से तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। जिला कलक्टर गौरव गोयल ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की लॉटरी निकाली। लॉटरी में चयनित वरिष्ठ नागरिकों को उनकी पसंद एवं वरीयता के अनुसार देश के 13 तीर्थ स्थानों पर भेजा जाएगा। जिला कलक्टर गौरव गोयल ने शाम कलेक्ट्रेट के सभागार में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की लॉटरी निकाली। इस योजना में जिले के 753 वरिष्ठ नागरिकों ने आवेदन किया था। इनमें से 402 का चयन किया गया है। शेष नागरिकों की प्रतीक्षा सूची बनाई गई है। सीट खाली होने पर प्रतीक्षा सूची में से नागरिकों को तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा।
कलेक्टर गोयल ने बताया कि इस वर्ष रामेश्वरम, तिरूपति बालाजी, शिर्डी, वैष्णो देवी, गोवा, द्वारकापुरी, जगन्नाथपुरी, अमृतसर, गया, बिहार शरीफ, पटना साहिब, श्रवणबेलगोला एवं सम्मेद शिखर के लिए तीर्थ यात्रियों को भेजा जाएगा। पूरे प्रदेश से 70 साल से ऊपर के एक हजार तीर्थ यात्रियों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा के लिए भेजा जाएगा। इसका चयन राज्य स्तर पर होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर किशोर कुमार, अबु सूफियान चैहान, पुलिस उप अधीक्षक राजेश मीणा, देवस्थान विभाग के उप निदेशक गिरीश बच्चानी आदि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी