कैथल। एसएफआई की ओर से शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के एक दिन पहले ‘‘शिक्षा और राजनीति’’ विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। आर के एस डी कॉलेज में हुए इस सेमीनार में आज की शिक्षा और उसमें राजनीति को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर एसएफआई हरियाणा के राज्य सचिव सुमित और डॉ राजबीर पाराशर भी मौजूद रहे। जिन्होंने शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। सेमीनार के आयोजन से पहले सभी की ओर से शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए गए। सेमीनार में जिला सचिव मंजीत, इकाई प्रधान अमरिंदर सिंह, अजय, रजत, सन्देश, अर्जुन, सुरेश, सौम्या, मनीषा, सीमा, रजनी, सुरेश, सुखदेव और बूटा सिंह भी मौजूद रहे।