Second Phase of Yuva Samvad-2026 to be Held in Haryana Legislative Assembly on November 16 -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा विधानसभा में 16 नवंबर को होगा ‘युवा संवाद-2026’ का दूसरा चरण

khaskhabar.com: रविवार, 15 नवम्बर 2026 6:02 PM (IST)
हरियाणा विधानसभा में 16 नवंबर को होगा ‘युवा संवाद-2026’ का दूसरा चरण
चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा की ओर से मनाए जा रहे संविधान पखवाड़े के तहत 16 नवंबर को 'हरियाणा युवा संवाद- 2026' का दूसरा चरण होगा। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण संबोधित करेंगे। यह आयोजन सामाजिक संस्था राजधानी युवा संसद के सहयोग से किया जा रहा है। संवाद में 85 से अधिक युवा प्रतिभागी भाग लेंगे। इनका चयन तीन चरणीय कठिन चयन प्रक्रिया से किया गया है। ये युवा प्रतिनिधि हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश सहित देश के 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आ रहे हैं। इस सम्मेलन का विषय ‘पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास : संवैधानिक दायित्व एवं सामूहिक कार्रवाई को आगे बढ़ाना’ रहेगा। इस दौरान युवा प्रतिभागी पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग और पर्यावरणीय शासन से जुड़ी समकालीन चुनौतियों पर अपनी बात रखेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement