Scorching the coaching Student from electric current -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करंट की चपेट में आया कोचिंग छात्र, एमबीएस अस्पताल में भर्ती

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 6:12 PM (IST)
करंट की चपेट में आया कोचिंग छात्र, एमबीएस अस्पताल में भर्ती
कोटा। कुन्हाड़ी थाना इलाके में एक कोचिंग छात्र रविवार को करंट लगने से झुलस गया। हादसे के बाद छात्र को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी कोचिंग छात्र उज्ज्वल कृष्णा विहार कॉलोनी में रहता है, जो एलेन कोचिंग संस्थान से मेडिकल की तैयारी रहा है। रविवार दोपहर वह बिजली के तारों के पास चला गया। इस दौरान छात्र के दोस्त राहुल ने उसे रोकना चाहा, लेकिन तब तक वह तारों की चपेट में आ गया। अस्पताल में छात्र का उपचार जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement