Advertisement
रेवाड़ी : पंजाबी मार्केट में कबाड़ की रेहड़ी को लेकर चले लात-घूंसे; फावड़े से हमले में दो दुकानदार घायल

इसी बात पर दूसरे दुकानदार ने कबाड़ी और पहले पक्ष के सामने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। देखते ही देखते यह मामूली कहासुनी उग्र रूप ले बैठी और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
झड़प के दौरान गुस्साए दुकानदारों ने पास में पड़ा फावड़ा उठाकर हमला कर दिया। मारपीट में फावड़ा लगने और लात-घूंसे चलने से दोनों पक्षों के दुकानदार घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य दुकानदारों ने बीच-बचाव कर जैसे-तैसे दोनों को अलग किया और तत्काल इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रेवाड़ी
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


