Advertisement
रेवाड़ी : ऑयल मिल में मिला राजस्थान के युवक का खून से लथपथ शव; पेट पर नुकीली चीज के निशान, हत्या या सुसाइड में उलझी पुलिस

कमरे में मिला खून से लथपथ शव
घटना वाली रात सुंदर लाल और उसका भाई साथ खाना खाकर सोए थे। बुधवार सुबह जब सुंदर लाल काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो उसके भाई ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर जब दरवाजे को धक्का देकर खोला गया, तो सुंदर लाल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसके पेट पर 'पंखी' (नुकीली चीज) के दो निशान पाए गए हैं।
जांच में जुटी पुलिस और CIA की टीमें
मामले की गंभीरता को देखते हुए मॉडल टाउन थाना पुलिस के अलावा सीआईए (CIA) रेवाड़ी, धारूहेड़ा और कोसली की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने के लिए CFSL की टीम को भी बुलाया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया, "मृतक के पेट पर दो निशान मिले हैं। फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह हत्या है या आत्महत्या। घटनास्थल से मिले सबूतों और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रेवाड़ी
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


