khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 3:28 PM (IST)
जयपुर । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में विधायक गुरजन्ट सिंह बराड़ द्वारा विधानसभा क्षेत्र सादुलशहर में करवाए गए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तिका सफरनामा का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों को वहां की जनता तक पहुंचाने में यह पुस्तिका काफी उपयोगी सिद्ध होगी। इस पुस्तिका में सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, पानी, चिकित्सा, कृषि, उद्योग आदि क्षेत्रों में हुए कार्यों के बारे में जानकारी संकलित की गई है। पुस्तिका में रंगीन चित्रों के माध्यम से समग्र विकास को दर्शाया गया है।