कैथल। स्थानीय नानकपूरी कालोनी के सरोजिनी नायडू पब्लिक स्कूल में शनिवार को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ दशहरा पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल मोनिका बंसल ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्कूल के एमडी गौतम बंसल थे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने राम जन्म, राम वनवास, सीता हरण, हनुमान मिलन, रावण वध, राजा राम का अयोध्या नगरी में वापसी जैसे अन्य कई मनोहर प्रस्तुतियां दी। इसके बाद मुख्य अतिथि गौतम बंसल द्वारा रावण दहन किया गया।