जींद। गांव दालमवाला के सरकारी स्कूल के प्रचार्य को गांव के ही एक युवक द्वारा एक लाख रुपए की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। आरोपी पुनीत ने प्राचार्य को जान से मारने की भी धमकी दी है। गांव के लोग इस घटना को लेकर प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। लेकिन प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन दिया गया है। कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। ग्रामीणों का रोष उस वक्त और बढ़ गया जब आरोपी पुनीत उफऱ् कड़वा स्कूल में रिवाल्वर लेकर खुले आम कानून को धत्ता बताते हुए घूमकर गया। इसके बाद स्कूल के स्टाफ ने स्कूल की छुट्टी कर ताला जड़ दिया। सूचना मिलते ही डीसी विनय सिंह दल बल के साथ स्कूल में पहुंचे और ग्रामीणों को पूरा आश्वस्त कराते हुए शांत किया।