Advertisement
समारी अमावस्या पर पांडु पिंडारा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, राघव नंद महाराज बोले- यहां आने से मिलता है पुण्य

राघव नंद महाराज ने कहा कि यह भूमि ऐसी है कि यहां आने का भी पुण्य है, यहां के जल का आचमन करने का भी पुण्य है और यहां के आकाश का भी विशेष महत्व माना जाता है। सामान्यतः किसी तीर्थ पर दो प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं, लेकिन यहां तीन प्रकार के पुण्य प्राप्त होने की मान्यता है।
उन्होंने कहा कि दिवाली का पर्व भी इसी समय आता है। जब अधर्म पर धर्म की विजय हुई, जैसे रावण का वध कर राम अयोध्या लौटे, तब लोगों ने हर्ष और उत्साह के साथ दीपावली मनाई। इसलिए दीपावली को धर्म की विजय और प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
राघव नंद महाराज ने कहा कि इसके साथ ही गुरु नानक देव जी की जयंती भी इसी माह में आती है। हमारी माताएं और बहनें प्रातःकाल शुभ गीत गाते हुए स्नान के लिए तालाबों और जलाशयों पर जाती थीं। उन्हें भी ज्ञात था कि कार्तिक माह अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी होता है। इस प्रकार सोमवती अमावस्या, दीपावली और कार्तिक माह, तीनों का विशेष धार्मिक महत्व है। भगवान सब पर कृपा करें, सबको सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
प्रताप सिंह नाम के एक श्रद्धालु ने कहा कि यह महीना अत्यंत विशेष माना जाता है। देश-विदेश से लोग यहां आते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां अनेक संत-महात्माओं ने तपस्या की और लोगों को आशीर्वाद दिया। यह एक अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक स्थान है। कहा जाता है कि पांडवों ने यहां स्नान किया था और कुछ समय तक यहां निवास भी किया था। यही कारण है कि इस अमावस्या का बहुत महत्व है।
उन्होंने कहा कि यहां लोग अपने पितरों की शांति के लिए पिंडदान करवाते हैं। लाखों और कभी-कभी करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। दूर-दूर से लोग आते हैं, अन्य राज्यों से भी आते हैं और विदेशों से भी आते हैं। विदेशी श्रद्धालु भी यहां दर्शन के लिए आते हैं।
एक श्रद्धालु ने कहा कि यह पर्व कल से प्रारंभ हुआ था। आधा दिन कल और आधा दिन आज के प्रभाव में रहा। दीपावली का उत्सव भी इसी अवधि में मनाया गया। आज अमावस्या होने के कारण इसका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है और इसे अत्यंत पुण्यदायी अवसर माना जाता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जींद
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


