Primary education pattern will change soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्राथमिक शिक्षा के ढर्रे में जल्द होगा बदलाव:मंत्री देवनानी

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 7:01 PM (IST)
प्राथमिक शिक्षा के ढर्रे में जल्द होगा बदलाव:मंत्री देवनानी
अजमेर। प्राथमिक शिक्षा के ढर्रे को बदलने के लिए उदयपुर के स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग संस्थान को अब राज्य सरकार बहुत जल्द ही कोंसिल का रूप देने की योजना बना रही है। यह जानकारी अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर आये शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने दी । प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा के सुधारों के लिए प्रदेश सरकार एक नया प्रयोग करने जा रही है । प्रदेश की पंचायतीराज संस्थाओं और प्राथमिक शिक्षा की सीधी कमान हाथ में आने के बाद शिक्षा में गुणवक्ता के लिए शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने बदलाव के बड़े संकेत दिए है । सरकार द्वारा यह तय करने की कोशिश की जा रही है, की उदयपुर के स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग को अब एस इ आर टी यानी स्टेट कोंसिल ऑफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग के रूप में बदल दिया जाए। एन सी इ आर टी की तर्ज पर प्रदेश सरकार इस के माध्यम से शिक्षा सुधारों को दिशा देने के साथ ही इस के माध्यम से शिक्षा शोध कार्य को बढाने की योजना पर काम करेगी। शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के अनुसार इस बदलाव की तैयारिया शुरू कर दी गयी है। बहुत जल्द ही इस की अधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी । खास खबर Exclusive :यूपी की सियासत में अर्श पर बेटी,फर्श पर मां

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement