Pollution will be less vertical garden Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदूषण कम करने के लिए बनेंगे वर्टिकल गार्डन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 9:39 PM (IST)
प्रदूषण कम करने के लिए बनेंगे वर्टिकल गार्डन
यह बिल्कुल नई तकनीक है। वर्टिकल गार्डन में पेड़ पौधों को जमीन पर न उगाकर दीवारों, पिलर आदि पर उगाया जाता है। इसमें खासतौर पर डिजाइन किए स्ट्रक्चर और उनमें पानी देने के लिए विशेष तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर वर्टिकल गार्डन में ड्रिप इरीगेशन यानि टपका ¨सचाई सिस्टम से पानी दिया जाता है। इन गार्डन में बड़े पौधे न लगाकर विशेष प्रजाति के पौधे लगाए जाते हैं, जिनमें स्वोर्ड फर्न, पीस लिली, आस्ट्रेलियन नेटिव मोंसटेरा, वे¨डग वाइन के साथ कई अन्य किस्में शामिल हैं। हालांकि, कई फाइव स्टार होटल और कई बड़े इंस्टीट्यूट इमारतों और कैंपस की सुंदरता बढ़ाने के लिए वर्टिकल गार्डन तकनीक को अपनाने लगे हैं, लेकिन देश में अभी तक इसे व्यापक रूप नहीं मिला है। कई गुना बढ़ गया प्रदूषण गुड़गांव में पिछले सालों की तुलना में काफी प्रदूषण बढ़ गया है। गुड़गांव से सटा दिल्ली पहले ही सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हो चुका है। ऐसे में पूरे दिल्ली और एनसीआर का ट्रैफिक भी गुड़गांव की हवा में जहर घोल रहा है। साइबर सिटी आइटी, मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल के साथ कई अन्य मल्टी नेशनल कंपनियों का हब है। इसके कारण ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है। हरियाली घटने के साथ और प्रदूषण के तेजी से बढ़ने के चलते सांस के रोगी भी बढ़ रहे हैं। प्रदूषण कम करने में सहायक होंगे ऐसे में वर्टिकल गार्डन काफी हद तक धूल व प्रदूषण को कम करने में कारगर साबित होंगे। नगर निगम गुड़गांव के अतिरिक्त निगम आयुक्त अमित खत्री ने बताया कि मेक्सिको की तरह गुड़गांव में भी वर्टिकल गार्डन बनाए जाएंगे, जिससे प्रदूषण कम होने के साथ-साथ शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। इसके लिए नगर निगम तैयारी कर रहा है।
हाल ही में मेक्सिको में मेट्रो ट्रेन के पिलर और हाईवे के पिलर व सड़कों के किनारे काफी वर्टिकल गार्डन बनाए गए हैं। जिससे प्रदूषण कम होने के साथ-साथ शहर की सुंदरता भी बढ़ रही है। क्या है वर्टिकल गार्डन यह बिल्कुल नई तकनीक है। वर्टिकल गार्डन में पेड़ पौधों को जमीन पर न उगाकर दीवारों, पिलर आदि पर उगाया जाता है। इसमें खासतौर पर डिजाइन किए स्ट्रक्चर और उनमें पानी देने के लिए विशेष तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर वर्टिकल गार्डन में ड्रिप इरीगेशन यानि टपका ¨सचाई सिस्टम से पानी दिया जाता है। इन गार्डन में बड़े पौधे न लगाकर विशेष प्रजाति के पौधे लगाए जाते हैं, जिनमें स्वोर्ड फर्न, पीस लिली, आस्ट्रेलियन नेटिव मोंसटेरा, वे¨डग वाइन के साथ कई अन्य किस्में शामिल हैं। हालांकि, कई फाइव स्टार होटल और कई बड़े इंस्टीट्यूट इमारतों और कैंपस की सुंदरता बढ़ाने के लिए वर्टिकल गार्डन तकनीक को अपनाने लगे हैं, लेकिन देश में अभी तक इसे व्यापक रूप नहीं मिला है। कई गुना बढ़ गया प्रदूषण गुड़गांव में पिछले सालों की तुलना में काफी प्रदूषण बढ़ गया है। गुड़गांव से सटा दिल्ली पहले ही सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हो चुका है। ऐसे में पूरे दिल्ली और एनसीआर का ट्रैफिक भी गुड़गांव की हवा में जहर घोल रहा है।
साइबर सिटी आइटी, मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल के साथ कई अन्य मल्टी नेशनल कंपनियों का हब है। इसके कारण ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है। हरियाली घटने के साथ और प्रदूषण के तेजी से बढ़ने के चलते सांस के रोगी भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में वर्टिकल गार्डन काफी हद तक धूल व प्रदूषण को कम करने में कारगर साबित होंगे। नगर निगम गुड़गांव के अतिरिक्त निगमायुक्त अमित खत्री ने बताया कि मेक्सिको की तरह गुड़गांव में भी वर्टिकल गार्डन बनाए जाएंगे, जिससे प्रदूषण कम होने के साथ-साथ शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। इसके लिए नगर निगम तैयारी कर रहा है।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement