Pollution will be less vertical garden-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदूषण कम करने के लिए बनेंगे वर्टिकल गार्डन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 9:50 PM (IST)
प्रदूषण कम करने के लिए बनेंगे वर्टिकल गार्डन
गुडगांव। साइबर सिटी में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए अमेरिका के मेक्सिको की तर्ज पर वर्टिकल (खड़े) गार्डन बनाए जाएंगे। नगर निगम की यह योजना सिरे चढ़ने के बाद गुड़गांव वर्टिकल गार्डन बनाने वाला प्रदेश का पहला शहर बन जाएगा। नगर निगम वर्टिकल गार्डन बनाने के लिए मेक्सिको के मॉडल की मदद लेगा। बता दें कि अमेरिका के मेक्सिको में ट्रैफिक लोड व अन्य कारणों के चलते काफी प्रदूषण है। इसलिए वहां 2012 में हवा में प्रदूषण और धूल के स्तर को घटाने के लिए वर्टिकल गार्डन बनाने की शुरुआत की गई थी। हाल ही में मेक्सिको में मेट्रो ट्रेन के पिलर और हाईवे के पिलर व सड़कों के किनारे काफी वर्टिकल गार्डन बनाए गए हैं। जिससे प्रदूषण कम होने के साथ-साथ शहर की सुंदरता भी बढ़ रही है। ऐसा होता है वर्टिकल गार्डन

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement