Advertisement
जब चुनाव बेमानी हो तो ट्रेड एसोसिएशन द्वारा व्यापारियों की चिंता है ढकोसला: अशोक बुवानीवाला

कार्यकारी अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि जब मोदी मंत्रिमंडल के मंत्री त्योहारों के सीजन में देश के बड़े शहरों में रोड शो करने की तैयारी में हैं। उससे छोटे बाजारों में जाम, दुकानें बंद होने और ग्राहकों को परेशानी होगी। इस पर यह तथाकथित व्यापारी संगठन चुप क्यों है। जहां बीजेपी के रोड शो होने हैं, वहां के व्यापारियों के विषय में भी बीजेपी समर्थित संगठन को सोचना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि दिल्ली के व्यापारी भारी-भरकम चालान, जीएसटी के नोटिस और बढ़े हुए बिजली के बिलों से जूझ रहे हैं। इस पर कोई ठोस बात करने के बजाय बीजेपी के समर्थन वाला व्यापारी संगठन कांग्रेस की रैली को रद्द कराने चला है। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि व्यापारी को अब समझना होगा कि कौन उनके हक की लड़ाई लड़ रहा है और कौन सिर्फ बीजेपी के इशारे पर उनके नाम का इस्तेमाल कर रहा है। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि चुनाव बेमानी होने का मतलब है कि व्यापारी की आवाज सुनी ही नहीं जा रही। उन्होंने कहा कि लघु एवं कुटीर उद्योगों के लिए बेहतर नीतियां बनाने, जीएसटी के सरलीकरण के लिए विपक्षी दलों का मजबूत होना जरूरी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


