khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 8:47 PM (IST)
भरतपुर
16 अगस्त। भरतपुर
पुलिस की स्पेशल टीम ने जान हथेली पर रख फ़िल्मी अंदाज में दो बदमाशों का करीब 15 किलोमीटर
पीछा कर हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहा एक तरफ इन
बदमाशो के पास आई-10
जैसी
लक्सरी कार थी तो पुलिस की ये स्पेशल टीम के पास सिर्फ थाने की एक पुरानी जीप थी
लेकिन बाबजूद टीम ने ये कारनामा कर ही दिखाया। पुलिस उच्चाधिकारियों से प्राप्त
जानकारी के अनुसार पुलिस की स्पेशल टीम को पता चला कि भरतपुर के अनिरुद्ध नगर में
रहने बाला एक स्टेंडिंग बारंटी पुखराज जाट अपने एक अन्य बदमाश साथी के साथ यहाँ
आया हुआ है। टीम ने जब घेराबंदी की तो बह अपने घर के सामने से पुलिस को देख आई-10 जैसी
लक्सरी कार से भाग निकला लेकिन पुलिस की स्पेशल टीम ने भी जान हथेली पर रख फ़िल्मी
अंदाज में उसका पीछा नहीं छोड़ा। हालांकि इस भागमभाग में पुलिस की जीप कई बार
खतरनाक दौर से भी गुजरी लेकिन आखिर में बाजी पुलिस के हाथ ही रही। और पुलिस ने
उन्हें धनसोटा के जंगलों में धर दबोचा। बताया गया कि पुखराज की जयपुर पुलिस को भी
तलाश थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुखराज के साथ गिरफ्तार कोठी गुलजार बाग़
निबासी टिकेंद्र सिंह उर्फ टिंकु जाट को भी 315 बोर के एक कट्टा व एक जिन्दा कारतूस
के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस स्पेशल टीम में सहायक उप निरीक्षक बनय सिंह
के अलाबा हैड कांस्टेबिल ताराचंद, शिवलाल कांस्टेबिल किशन तथा अनिल के अलाबा ड्राइवर धर्मेंद्र
की भूमिका उलेखनीय रही। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।