People get stranded pension-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

असहाय लोगों को मिलेगी पेंशन

khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 11:04 PM (IST)
असहाय लोगों को मिलेगी पेंशन
भरतपुर। सिंधी यूथ फैडरेशन की ओर से सोमवार को मोरी चार बाग स्थित श्री झूले लाल मंदिर पर सिंधी समाज के असहाय, निराश्रित व नि:शक्तजन वृद्ध महिला एवं पुरूषों हेतु श्री झूले लाल पेन्शन योजना का शुभारम्भ किया गया । पात्र महिला व पुरूषों को प्रति माह पेन्शन प्रदान की जायेगी। संधी समाज के उपाध्यक्ष भोला राम देवनानी ने कहा कि पीडित मानवता की सेवा में ही मनुष्य जीवन की सार्थकता है, नि:स्वार्थ जन सेवा ही आत्मान्वेषण का आरम्भ है तथा मन वचन व कर्म से प्राणि मात्र का हित करना ही मनुष्य का सच्चा कर्तव्य है। इस अवसर पर समाज के भोलाराम देवनानी, मोहन लाल अरोडा, प्रेमचंद नारंग, गिरधारी नारंग, घनश्याम नारंग, चिम्मन लाल, पंकज मूलचंदानी, महेश राजानी, हेमन्त खत्री, महेशचंदानी तथा कमल रामचंदानी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement