Overload high speed dumper catastrophe, two dead-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओवरलोड तेज रफ्तार डंपर का कहर, दो की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 12:56 PM (IST)
ओवरलोड तेज रफ्तार डंपर का कहर, दो की मौत
रेवाड़ी। जिले में एक बार फिर ओवरलोड तेज रफ्तार डंपर का कहर सामने आया है। जहां डंपर ने बुलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी की बुलेरो गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटना बुधवार सुबह करीबन साढ़े छह बजे की है जब निजी कंपनी के कर्मचारी बुलेरो गाड़ी में सवार होकर पटौदी से रेवाड़ी की तरफ आ रहे थे। तभी रेवाड़ी की तरफ से पत्थरों से भरे ओवरलोड डंपर ने बुलेरों गाड़ी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरजस्त थी की बुलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और बुलेरों गाड़ी में सवार गजेन्द्र और अमन नाम के दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने शवों को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी। मोदी ने औरतों की पॉकेट मारी:सुभाषिणी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement