organize function in the Jat Shining Star School -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जाट साईनिंग स्टार स्कूल में हुआ समारोह

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 4:44 PM (IST)
जाट साईनिंग स्टार स्कूल में हुआ समारोह
कैथल। जाट साईनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर हरियाणा की शान हरियाणवी बोली में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के अंतर सदन अलंकारिक भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने महर्षि वाल्मीकि के संदेश भाषण के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास किया। साथ ही वर्तमान ज्लवंत समस्याओं बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, भ्रूण हत्या और किसानों की स्थिति को भी अपने वक्तव्यों के जरिए प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को हरियाणवीं बोली में बच्चों ने मान-सम्मान दिया और लगातार बढ़ती इन समस्याओं पर करारे प्रहार किए। इस मौके पर प्रिंसिपल जे.एस. चहल ने छात्र-छात्राओं को वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में फैली बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए उन्हें जागरूक किया। प्राचार्य ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की महान रचना से हमें महान ग्रंथ रामायण का सुख मिला है। एक ऐसा ग्रंथ जिसने मर्यादा, सत्य, प्रेम, मातृत्व, मित्रत्व एवं सेवक के धर्म की परिभाषा सिखाई है। समारोह के दौरान भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन कर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। विजेताओं में ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सदन प्रथम, स्वामी विवेकानंद द्वितीय और कल्पना चावला सदन तीसरे स्थान पर रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement