Advertisement
एमएसजे कॉलेज भरतपुर में सपने – मेरी पहचान' संवाद सत्र का आयोजन : मुख्य वक्ता उषा सोलंकी ने स्काउट एवं रोवर विद्यार्थियों को दिए लक्ष्य निर्धारण और आत्मविश्वास के मंत्र

जिम्मेदारी से बनती है पहचान: कार्यक्रम का मुख्य संदेश यह रहा कि "सपने तभी हमारी पहचान बनते हैं, जब हम उन्हें अपनी जिम्मेदारी मानकर पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाते हैं।"
साहस और आत्मविश्वास से स्वयं बनाएं अपनी पहचान: मनु चौधरी
प्रवक्ताओं का मार्गदर्शन: इस अवसर पर अंग्रेजी की सहायक आचार्य एवं रेंजर लीडर मनु चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए साहस और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचान कर स्वयं अपनी पहचान गढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: कार्यक्रम में अर्थशास्त्र के सहायक आचार्य एवं रोवर लीडर डॉ. अनिल नागर तथा सीओ स्काउट देवेंद्र मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्काउट एवं रोवर टीम के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सत्र में भागीदारी निभाई। सत्र का समापन सकारात्मक सोच के साथ उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


