Memorandum submitted by e-rickshaw drivers, demand for providing stand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ई-रिक्शा चालकों ने सौंपा ज्ञापन, स्टैण्ड मुहैया कराने की मांग

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 3:22 PM (IST)
ई-रिक्शा चालकों ने सौंपा ज्ञापन, स्टैण्ड मुहैया कराने की मांग
अजमेर। शहर के ई-रिक्शा यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को रजिस्ट्रेशन और स्टैण्ड की मांग को लेकर अजमेर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के लोगों का कहना है कि शहर में करीब 400 ई-रिक्शा हैं, जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। सरकार पॉल्युशन फ्री शहर के लिए लाखों रुपए खर्च कर रही है। पॉल्युशन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी करती है। इसके चलते हमने ई-रिक्शा लिया लेकिन, पॉल्युशन फ्री ई-रिक्शा के लिए अभी तक अजमेर में एक स्टैण्ड तक नहीं है। इसके चलते कई बार हमें झगड़े का सामना करना पड़ता है। साथ ही जगह नहीं मिलने पर ट्रैफिक व्यवस्था भी बिगड़ती है। इसके लिए यूनियन ने कई बार अजमेर कलक्टर को अवगत कराया लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे चला कर ही हमारा घर का खर्चा चलता है। जिसके बाद मंगलवार को कांग्रेस के आगे गुहार लगाई है कि इस आंदोलन में हमारी मदद करे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने इन मांगों पर गौर करते हुए सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इससे पहले कांग्रेस से खबर मिली कि दरगाह क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के 400 से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं लेकिन, मंगलवार को कुछ ही कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जिसके चलते कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पुन: विचार कर पार्टी में लेने की बात कही है।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement