Mayor Election Dispute: Documents box broke-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेयर चुनाव विवाद: दस्तावेज का बक्सा तोड़ा, 25 को होगी सुनवाई

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 12:06 PM (IST)
मेयर चुनाव विवाद: दस्तावेज का बक्सा तोड़ा, 25 को होगी सुनवाई
अजमेर। नगर निगम के मेयर चुनाव विवाद मामले में अजमेर न्यायलय में शनिवार को सुनवाई की गई। अजमेर जिला न्यायालय में मेयर चुनाव से जुड़े दस्तावेज के बंद बक्से को खुलवाने का प्रयास किया गया लेकिन, चाबी दूसरी होने की वजह से ताले को तोड़ा गया। मामले में बयान पूरे नहीं होने की वजह से अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को की जाएगी। सुनवाई के दौरान मेयर धर्मेंद्र गहलोत और भाजपा से बागी हुए सुरेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे। बता दें कि सुरेंद्र ने भाजपा से बागी होकर मेयर का चुनाव लड़ा था। मामले में तत्कालीन अतिरिक्त जिला कलक्टर हरफूल सिंह के बयान होने हैं। याचिकाकर्ता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि उसे व धर्मेंद्र गहलोत को मेयर पद के चुनाव में 30-30 वोट मिले थे। बराबर वोट मिलने के कारण निकाली गई लॉटरी में उसे विजयी घोषित किया गया था। शेखावत ने आरोप लगाया कि वे सत्तारूढ़ पार्टी के साथ नहीं थे इस कारण सरकार के तीन मंत्री व एक राज्यसभा सदस्य के दबाव में पुन: लॉटरी निकाली गई थी। पुन: निकाली गई लॉटरी में मिलीभगत करके धर्मेंद्र गहलोत को विजयी घोषित कर दिया गया। शेखावत ने आरटीआई के जरिए लॉटरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की मांग की थी लेकिन, इनकार कर दिया गया। सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुझे प्रशासन पर कतई विश्वास नहीं है लेकिन, न्यायलय का मैं आदर करता हूं। यह भी पढ़े :सिपाही ने नशे की हालत में ख़ाकी को किया शर्मसार, देखिए वीडियो यह भी पढ़े :पीएम मोदी ने किसे फ़ोन कर खुद रखा नन्ही बच्ची का नाम

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement