रेवाड़ी। लैब तकनीशियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। जिसके पहले ही दिन मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल को लेकर यूनियन ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल पर गए हैं। अब यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो मजबूरन उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ेगा।