L/HC Priyanka caught red-handed accepting ₹15,000; had demanded a bribe of ₹20,000-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

₹15 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ी गई L/HC प्रियंका, मांगी थी ₹20 हजार की रिश्वत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 1:14 PM (IST)
₹15 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ी गई L/HC प्रियंका, मांगी थी ₹20 हजार की रिश्वत
खास खबर। नूंह राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर तावड़ू, जिला नूंह में तैनात महिला पुलिसकर्मी L/HC प्रियंका को ₹15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता से उसके खिलाफ दर्ज मामले की जांच से नाम हटाने के एवज में कुल ₹20 हजार की रिश्वत मांगी थी। मामले में शिकायतकर्ता ने SV&ACB को शिकायत दी थी कि थाना तावड़ू में दर्ज FIR की जांच से उसका नाम हटाने के बदले में L/HC प्रियंका द्वारा ₹20 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है।
आरोप है कि आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से ₹5 हजार बतौर रिश्वत ले चुकी थी तथा शेष ₹15 हजार की मांग की जा रही थी। शिकायत की पुष्टि के बाद SV&ACB द्वारा विधिवत ट्रैप कार्रवाई की गई और आरोपी को शिकायतकर्ता से ₹15 हजार की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में FIR संख्या 30 दिनांक 13.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत थाना SV&ACB, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement