दौसा। पाक के नापाक ईरादों से पनपते आतंकवाद ने जिले के एक और बेटे को देश से छीन लिया। जम्मू कश्मीर के जकुरा में एसएसबी के खाफिले पर आंतकि हमले में खवारावजी गांव की नयाबास ढाणी के रहने वाला घनश्याम गुर्जर शहीद हो गया। वह 25 अक्टूबर को छुट्टी पूरी कर के गया था। दो दिन पहले परिवार जनों से फोन पर वार्ता की थी और परिवार की कुशलक्षेम पुछी थी। परिवार को पता नहीं था कि दो दिन बाद ही वह देश की बहादुरी के अमर इतिहास में शामिल हो जाएगा। र्पू गांव में शहादत पर गर्व हैं लेकिन शोक का माहौल बना हुआ है। शहीद की पार्थिव देह के पहुंचने का इंतजार हैं। प्रशासन को एसएसबी के आईजी की तरफ से संदेश मिला हैं कि शव सडक मार्ग से देर सांय गांव पहुंचेगा कल गांव के पास ही शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस जवान के बहादुरी के किस्से बेशक देश में चर्चित होंगें। लेकिन आंस परिजनों के आंसू पूछ रहे हैं सरकार से कि आंतक और कितने बहादुर बेटे की बलि लेगा। क्या इस का कोई स्थाई समाधान नहीं हैं।