Surprise Inspections at Petrol Pumps to Protect Consumer Interests, Short Delivery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण, एक नोजल में मिली शॉर्ट डिलीवरी

khaskhabar.com: बुधवार, 18 नवम्बर 2026 2:03 PM (IST)
उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण, एक नोजल में मिली शॉर्ट डिलीवरी
दौसा जिले में 8 पेट्रोल पंपों की जांच, अनियमितता मिलने पर 10,500 रुपए का जुर्माना लगाया दौसा। उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की सही मात्रा उपलब्ध कराने तथा उनके हितों की सुरक्षा के लिए जिले में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 एवं राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 के तहत गठित विभागीय जांच दल ने जिले के 8 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्य स्तर से गठित जांच दल में शामिल विधिक माप विज्ञान अधिकारी जितेंद्र एवं राकेश माहेश्वरी ने पेट्रोल एवं डीजल की सभी नोजलों से होने वाली आपूर्ति की निर्धारित मानकों के अनुसार जांच की। जांच में सूर्या फिलिंग स्टेशन गढ़ पर एक नोजल से निर्धारित मात्रा से कम ईंधन (शॉर्ट डिलीवरी) दिए जाने की अनियमितता पाई गई। इस पर संबंधित नोजल को तत्काल बंद करवा दिया गया। इसके साथ ही सत्यापन प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं पाए जाने पर नियमानुसार 10,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया तथा प्रतिष्ठान को नोजल का पुनः सत्यापन करवाने के लिए पाबंद किया गया।
विभाग की ओर से आगामी दिनों में भी पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से जांच अभियान जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करना तथा आमजन को सही माप-तौल के साथ पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित कराना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement