राजसमन्द। समीपवर्ती गोवलिया के गोराजी बावजी मंदिर पर रविवार शाम को डीजे के धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियों पर गोरा जी बावजी मंदिर से सरवर यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाएं गीत गाती नृत्य करती चल रही थी। वहीं पुरुष अपने सिर पर ज्वारे लिए चल रहे थे सरवर यात्रा मंदिर से रवाना हुई जो एक किलोमीटर दूर नाड़ी पर पहुंची जहां पर समय बंचवनि की गई। सवर यात्रा के दौरान चार पांच व्यक्ति ने जा को खिलाते हुए चल रहा थे। कई लोगों को भोपाभाव बाद में गोवलिया के पुराने मन्दिर पर भोपाओं को पेरावनी की गई । बाद में सभी श्रद्धालु मन्दिर पर पहुचे जहां आखापाती खा कर सुख समृदि की कामना की बाद में विसेस आरती कर महा परसाद वितरण किया गया। सरवर यात्रा में गोवलिया, काबरी, आगरिया, लोडियाना, जोधपुरा, झोर, देवली, मुर डा, ढेलाणा, सेलागुढा, गलवा आदि तीन दर्जन गांवो के श्रद्धालु थे।