Jpdp refresher three-day training camp from today -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीपीडीपी रिफ्रेशर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 5:39 PM (IST)
जीपीडीपी रिफ्रेशर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से
कोटा। पिछड़े गांवों में विकास करने और सतत विकास लक्ष्यों को ग्राम पंचायत डवलपमेंट प्लान में शामिल करने की दिशा में सोमवार को कोटा में तीन दिवसीय जीपीडीपी रिफ्रेशर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ये प्रशिक्षण शिविर सीएडी स्थित जिला परिषद परिसर में हो रहा है। जिसमें पहले दिन योजना से संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान इंदिरा गांधी पंचायती राज जयपुर से स्पेशल ट्रेनिंग लेकर कोटा ट्रेनर ने जानकारी देते हुए बताया कि सतत विकास लक्ष्यों को जीपीडीपी में शामिल करना पहली प्राथमिकता रहेगी। ताकि ग्राम पंचायतों के लिए जो प्लान बनाया है। उसमें मदद मिल सके। इसके लिए पांच सदस्यों की एक टीम बनाई गई है। जो इस प्रशिक्षण के बारे में पूरी जानकारी देगी। साथ ही कहा कि जीपीडीपी रिफ्रेशर में शामिल की गई योजनाओं को ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने के लिए गांवों में अलग अलग स्तर पर बैठक करनी जरूरी है। वहीं गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के साथ ही कुपोषण और गंदगी को दूर करने पर भी इस प्रशिक्षण में जोर दिया गया। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement